फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुआ खेलने पर चार लोग नामजद, नकदी बरामद

Thu, 15 Jun 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत चार लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर नकदी भी बरामद की है। थाना हमीरपुर की टीम बुधवार को डुग्घा में गश्त कर रही थी। इस दौरान शाम 6.40 बजे कोहली में एक डेंटर की दुकान के पीछे नाले के साथ चार व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पूछताछ पर इन्होंने अपने नाम विपिन कुमार गांव दुगनेड़ी, प्रकाश चंद गांव कोहली, विनोद कुमार गांव सुनली और रमेश गांव हलाणा, डाकघर भिड़ा, तहसील व जिला हमीरपुर बताया। चारों ने हाथ में पकड़े ताश के पत्ते व नकदी बीच में फेंक दी। जुए की कुल नकदी 1810 रुपये पाई गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें