फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन चार शहरों को टीसीपी से बाहर करना चुनौती, बैठक में हुआ मंथन

Wed, 31 Jul 2019 11:13 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, कसौली में शामिल क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर करना सरकार के चुनौती से कम नहीं होगा। नेशनल ग्रीन ट्रिूब्यूनल (एनजीटी) ने इन क्षेत्रों में प्लानिंग के हिसाब से भवन निर्माण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कुल्लू मनाली में निर्माण कार्य का मामला एनजीटी में चल रहा है, शिमला प्लानिंग एरिया में भी एनजीटी ने ढाई मंजिला भवन निर्माण के निर्देश दिए हैं। कसौली में अवैध निर्माण के मामले में टीसीपी की महिला अफसर पर गोली दाग दी गई थी।

कसौली के साथ धर्मशाला में भी अवैध निर्माण में एनजीटी ने सख्त निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक भी एनजीटी की ओर से दिए गए निर्देशों के इर्द गिर्द घूमती रही। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमेटी के सदस्य शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मौजूद थे। बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी बैठक विधानसभा सत्र के दौरान इस पर चर्चा होगी।

अधिकारी बैठक में प्रस्ताव लेकर नहीं गए थे, ऐसे में उन्हें अगली बैठक में टीसीपी से पंचायतों को बाहर किए जाने का पूरा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उस पर चर्चा की जा सके।

क्षेत्रों को कैसे बाहर किया जा सकता है, आगामी बैठक में विधि विभाग की भी सलाह ली जाएगी। सैकड़ों पंचायतों और क्षेत्र के लोगों ने टीसीपी से बाहर करने को आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें