फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाहरी राज्यों की टैक्सियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में बाहरी राज्यों की टैक्सियां बिना एंट्री टैक्स के घूम रही हैं। आरटीओ शिमला के शोघी में लगाए नाके के दौरान यह बात सामने आई है। उन्होंने मौके पर ही ऐसी टैक्सियों के चालान काटकर जुर्माना वसूला है। इस दौरान वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होने, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले चालकों के भी चालान काटे गए। आरटीओ शिमला ने इस दौरान करीब 27 वाहनों के चालान काटकर करीब 16,000 रुपये जुर्माना वसूला।आरटीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शोघी में वाहनों के दस्तावेज जांच गए। इस दौरान बिना एंट्री टैक्स के दौड़ रही बाहरी राज्यों की गाड़ियों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें