फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नियमों की अवहेलना पर 40 वाहनों के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर परिवहन विभाग ने 40 वाहनों के चालान काटे हैं। इनसे करीब 38,000 रुपये जुर्माना वसूला है। आरटीओ शिमला अनिल कुमार की अगुवाई में परिवहन विभाग ने घणाहट्टी के सोलह मील के पास नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों की नियमित जांच की गई और नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। आरटीओ शिमला अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। जांच के दौरान 40 वाहनों के चालान काटे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें