शिमला। कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने शनिवार को जिले की सब्जी और फल मंडियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थरवटी फागू, रामपुर, ठियोग और शिलारू सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को जांचा। आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया। देवानंद वर्मा ने बताया कि रामपुर में एक नई मंडी तैयार की जा रही है, इसका टेंडर हो चुका है। वहीं शिलारू में तैयार नई सब्जी मंडी के उद्घाटन के लिए जल्द सीएम से समय लिया जाएगा। संवाद