फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सहायक प्रोफेसर पद के अभ्यर्थियों से मांगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने भौतिकी विषय के सहायक प्रोफेसर (यूआर श्रेणी) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से उनके अंक और आवेदन में पाई गईं विसंगतियों से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा है। पत्रों की जांच के बाद अंक और त्रुटियों से जुड़ी जानकारी भर्ती पोर्टल पर प्रत्येक आवेदक की यूजर आईडी पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज 17 से 19 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच विश्वविद्यालय के उप-पंजीयक कार्यालय में भी व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई 2025 से पहले के होने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें