शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में संचालित रोजगार और उद्यमिता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) से अधिकृत प्रशिक्षण सेवा प्रदाता-शुभ एंटरप्राइजेज ने कॉलेज में अंग्रेजी, रोजगार और उद्यमिता कार्यक्रम के तहत कौशल विकास के कोर्स चलाए थे। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रूबी कपूर और डाॅ. शालिनी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि डिग्री लेेने के साथ ही युवाओं को रोजगार पाने के लिए कौशल को भी विकसित करना होगा। प्रशिक्षक कमलेश कुमारी और मोनिका ने बताया कि 120 छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा में बोलने और लिखने का प्रशिक्षण दिया है। ब्यूरो