केंद्रीय विवि टूरिस्ट गाइड और ट्रेवल मैनेजमेंट का डिप्लोमा भी करवाएगा। इसके अलावा पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के इच्छुक भी प्रदेश में ही इसकी पढ़ाई कर डिप्लोमा हासिल कर सकेंगे। विवि दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा। इसके अलावा छात्रों को मास कम्युनिकेशन एवं डिजिटल जर्नलिज्म और बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विस/फाइनेंशियल एवं मार्केटिंग सर्विसेज में डिग्री करने का भी मौका मिलेगा।
सीयू में शुरू होने वाले टूरिस्ट गाइड एवं ट्रेवल मैनेजमेंट और पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग में प्रवेश लेने के लिए पात्रता जमा दो रखी गई है। डिप्लोमा कोर्स में वे व्यक्ति भी प्रवेश ले सकते हैं, जो किसी ट्रेवल एजेंसी और अन्य साहसिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। टूरिस्ट गाइड का कोर्स करने के लिए पर्यटन विभाग समय-समय पर प्रशिक्षण देता है।
विवि के लिए नए कोर्स शुरू होने की सूचना ई-मेल के जरिये प्राप्त हुई है। जैसे ही कोर्स से संबंधित पूरी गाइडलाइन पहुंच जाएगी, इन कोर्सों को सीयू में शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. सुमन शर्मा, मानद निदेशक, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, सीयू।