अनुराग ठाकुर के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ‘जिस समय देहरा और धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दोनों परिसरों को स्थापित करने का निर्णय लिया गया, उस समय मैं ही पर्यावरण मंत्री था। अगस्त 2015 को 81.79 हेक्टेयर वन भूमि देहरा में 70 फीसदी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस स्थापना के लिए मैंने प्रस्तावना को विधिवत मंजूरी दे दी थी।
हालांकि, उस समय तत्कालीन राज्य सरकार की तरफ से एनओसी नहीं आई थी। जिससे प्रक्रिया में विलंब हुआ लेकिन, अब प्रक्रिया आगे बढ़ी है और कैंपा का पैसा भी जमा हो गया है। धर्मशाला और देहरा दोनों के शिलान्यास की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही दोनों जगह का शिलान्यास कर दिया जाएगा।’