फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय: फरवरी में मिड टर्म, मार्च में होंगी एंड टर्म परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Thu, 15 Dec 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) पहले सेमेस्टर के लिए फरवरी, 2023 को मिड टर्म और मार्च में एंड टर्म परीक्षाओं का आयोजन करेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) पहले सेमेस्टर के लिए फरवरी, 2023 को मिड टर्म और मार्च में एंड टर्म परीक्षाओं का आयोजन करेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। सीयू के अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


सीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पहले सेमेस्टर के लिए 1 से 7 फरवरी तक मिड टर्म परीक्षाएं होंगी, जबकि एंड टर्म परीक्षाएं 8 से 14 मार्च तक होंगी। वहीं 4 से 31 जनवरी तक अवकाश रहेगा। तीसरे, पांचवें और अन्य सेमेस्टरों में अध्ययनरत छात्रों के लिए 4 से 6 नवंबर तक खेल गतिविधियां होंगी, जबकि इन सेमेस्टरों की एंड टर्म परीक्षाएं 19 दिसंबर, 2022 से दो जनवरी, 2023 तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें