फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मंजूरी: हिमाचल के 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक विषय

Thu, 10 Sep 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगारोन्मुख कौशल भी सिखाया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के 302 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय शुरू करने को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक विषय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगारोन्मुख कौशल भी सिखाया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के 302 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय शुरू करने को मंजूरी दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन स्कूलों में विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे, जो उन्हें बदलते रोजगार बाजार और आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंगे। योजना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ राजकीय उच्च विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। इससे विद्यार्थी स्कूली स्तर पर ही अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल क्षेत्र चुन सकेंगे। 

विज्ञापन

इससे उन्हें आगे की पढ़ाई और कॅरिअर को लेकर बेहतर दिशा तय करने में मदद मिलेगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से आईटी, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, खुदरा व्यापार, ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, दूरसंचार, मीडिया और बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अब 302 नए स्कूलों के जुड़ने से व्यावसायिक शिक्षा का दायरा और व्यापक होगा। विद्यार्थियों को स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और कौशल आधारित उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

हर जिले तक पहुंचेगी कौशल शिक्षा
केंद्र की मंजूरी के बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों में व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार होगा। कांगड़ा के 47 स्कूलों को सबसे अधिक स्वीकृति मिली है। चंबा के 45, सिरमौर के 43, शिमला के 41, मंडी के 39, सोलन के 28, ऊना के 21 और कुल्लू के 19 स्कूल शामिल हैं। हमीरपुर के 11, बिलासपुर के 10 और लाहौल-स्पीति के एक स्कूल में भी नए व्यावसायिक विषय शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें