फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयी राज्यों के लिए संयुक्त शिक्षा परिषद गठित करे केंद्र सरकार: किशन कपूर

Sun, 20 Sep 2020 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांसद किशन कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने केंद्र सरकार से हिमालयी राज्यों के लिए एनसीईआरटी की तर्ज पर संयुक्त शिक्षा परिषद गठित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे हिमालयी राज्यों में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा और मातृ भाषा में पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम की समस्याओं पर विचार हो सकेगा।

विज्ञापन


लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस विषय पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गत जुलाई मास के अंतिम सप्ताह में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। यह शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

नई शिक्षा नीति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए किशन कपूर ने कहा कि कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैले हुए विशाल हिमालयी राज्यों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। हिमाचल के बारह जिलों में 14 बोलियां बोली जाती हैं। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा में पढ़ाना तब तक संभव नहीं जब तक कि पहाड़ी भाषाओं पर शोध करके उन्हें पढ़ाए जाने योग्य बनाया जा सके जैसा कि शिक्षा नीति में वर्णित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें