जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे एक जनगणना अधिकारी को पालतू कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद अधिकारी को मेडिकल कॉलेज में उपचार के साथ एंटी रैबीज के टीके लगवाने पड़े। प्रशासन ने लोगों से जनगणना कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पालतू कुत्तों को नियंत्रण में रखने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मुख्यालय से सटे एक गांव में जनगणना कार्य के दौरान अधिकारी एक घर में जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान घर के भीतर मौजूद पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और टांग पर काट लिया। अधिकारी किसी तरह वहां से बाहर निकले और बाद में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।