कंगना और अनुपम खेर का हर बार चर्चा में रहता है नाम
लोकसभा चुनाव हो या अन्य चुनाव प्रदेश के दो सितारों कंगना रणौत और अनुपम खेर का नाम हर बार उछलकर चर्चा में आता है। मंडी में हुए लोकसभा उपचुनाव में भी कंगना का नाम सामने आया था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। कंगना ने भी कभी भाजपा से टिकट की मांग नहीं की। अनुपम खेर का पुश्तैनी घर शिमला में है। ऐसे में भाजपा से सांसद रहीं पत्नी किरण खेर और पीएम मोदी से नजदीकियों के चलते उनका नाम भी चुनावों में बाहर आता है। हालांकि, खुले मंच से अनुपम ने कभी चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा।
2009 में कांग्रेस ने क्रिकेटर मदन लाल को दिया था टिकट, विरोध पर लिया वापस
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने एक बार प्रयोग जरूर किया और हमीरपुर संसदीय सीट से क्रिकेटर और स्थानीय निवासी मदनलाल को टिकट दिया। टिकट मिलने के बाद जैसे ही हिमाचल पहुंचे तो उन्होंने रोड शो किया। इसमें संगठन के लोगों ने उनका विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने दिल्ली जाकर चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर को टिकट दिया था। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों के बजाय अनुराग ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी।