फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2019: हिमाचल में इन विद्यार्थियों ने पहले तीन स्थानों पर बनाई जगह

Thu, 02 May 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा में सोलन के सेंट ल्यूक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पार्थ सैनी ने नॉन मेडिकल संकाय में 500 में से 497 अंक लेकर देश भर में तीसरा और हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को घोषित नतीजों में जिला कांगड़ा के नूरपुर पब्लिक स्कूल के पुष्पदीप सिंह प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। नॉन मेडिकल के पुष्पदीप ने 494 अंक प्राप्त किए हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के समक्ष धौरटा ने कला संकाय में 491 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रदेश भर में पांच दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड के पंचकूला जोन के पांच राज्यों हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले बारहवीं कक्षा का परिणाम बेहतर रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले 12वीं कक्षा का परिणाम बेहतरीन

साल 2018 में पास प्रतिशत 85.65 रहा था, जो कि इस साल 87.57 रहा। इस बार सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा।लड़कियों का ओवरऑल पास प्रतिशत 92.00 है, जबकि लड़कों का 84.22 प्रतिशत रहा।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल सिंह के अनुसार रीजन में इस बार 87.57 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। पंचकूला जोन में इस बार मार्च-अप्रैल में हुई परीक्षा में 2,00,657 विद्यार्थी शामिल हुए।

कुल 1,22,463 लड़कों ने बारहवीं की परीक्षा दी, इनमें से 96,163 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 84.22 रहा। जोन में 89,408 लड़कियों ने परीक्षा दी और इनमें से 79,559 पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 92.00 रहा।

सरकारी स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 78.30 रहा और 84.84 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। निजी स्कूलों के 83.85 प्रतिशत लड़के और 92.14 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।

जवाहर नवोदय विद्यालय के लड़कों का पास प्रतिशत 96.79 और लड़कियों का 98.75 प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालयों के 98.75 लड़के और 99.10 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें