दूरदर्शन शिमला के एक बड़े अफसर सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधित मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दूरदर्शन महानिदेशालय दिल्ली को अपनी कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट किया है।
इसमें सीबीआई ने रॉयल्टी आवंटन को लेकर चल रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच और मामले में संलिप्त अफसरों पर दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी दी गई है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है, लेकिन वह मामले को लेकर संज्ञान लेंगी। सीआरपीसी के नियमों में केस दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी को इस संबंध में मामले से जुड़े विभाग को जानकारी देना जरूरी होता है।