फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी समेत सभी पुलिसकर्मी आज होंगे सस्पेंड, इस फॉर्मूले से सच सामने लाएगी CBI

Thu, 31 Aug 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया प्रकरण में गिरफ्तार आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ गुरुवार को निलंबन की कार्यवाही होगी। लॉकअप में आरोपी सूरज की हत्या के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को इन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने पुलिस निदेशक मुख्यालय को पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी से अवगत करवा दिया है। मुख्यालय ने बुधवार शाम को सीबीआई की कार्रवाई से संबंधित पत्रावली से अवगत करवा दिया है। शासन स्तर से गुरुवार को सभी को निलंबित करने के आदेश जारी हो सकेंगे।

आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार हुए चौबीस घंटे बीत चुके हैं। मुख्य सचिव वीसी फारका ने बताया कि आईजी समेत आठ पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी सीबीआई से प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के तहत निलंबित करने के आदेश गुरुवार को जारी कर दिए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवा सकती है सीबीआई

पुबहुचर्चित गुड़िया दुराचार व हत्याकांड के आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या के मामले में गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिकारियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट यानी पोलीग्राफी टेस्ट करवाया जा सकता है। सीबीआई इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अगर पोलीग्राफी टेस्ट से बात नहीं बनी तो ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी करवाया जा सकता है। हालांकि अदालत टेस्ट के नतीजे को सबूत नहीं मानती, लेकिन इससे इनके दिमाग में छिपे सच को जानने में मदद मिलेगी।

वहीं, मामले में मंगलवार को शिमला में गिरफ्तार आईजी जहूर एच. जैदी, डीएसपी मनोज जोशी और छह अन्य पुलिसकर्मियों को बुधवार शाम दिल्ली लाया गया। सीबीआई ने अपने मुख्यालय में सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं अफसर

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई का विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि गिरफ्तार पुलिस अधिकारी इस मामले का बड़ा सच लगातार छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच की दिशा भी दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की जा रही है।

बताया गया है कि सीबीआई के सवालों का गिरफ्तार पुलिसकर्मियों ने तर्कसंगत जवाब नहीं दिया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी 4 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में हैं। जरूरत पड़ी तो एजेंसी इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की अदालत से गुजारिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें