फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरणः सीबीआई ने दो रसूखदारों समेत छह लोगों से पूछताछ

Thu, 28 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई ने बुधवार को 2 रसूखदारों समेत 6 लोगों से पूछताछ की है। सुबह के समय दो रसूखदारों को बेस कैंप फॉरेस्ट हाउस पूछताछ के लिए बुलाया गया, जबकि दोपहर बाद अन्य 4 लोगों से भी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों वही रसूखदार हैं, जिनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है। 
विज्ञापन


जैसे ही इन दोनों रसूखदारों से हो रही पूछताछ के बारे में स्थानीय लोगों को सूचना मिली, लोग वहां एकत्र होना शुरू हो गए। कई लोग बेस कैंप के पास पहुंचकर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि सीबीआई क्या पूछताछ कर रही है? 

सूत्र बताते हैं कि रसूखदारों से पहले इकट्ठे पूछताछ होती रही। उसके बाद दोनों से अलग-अलग कमरे में भी सवाल पूछे गए। सीबीआई की टीम ने बुधवार को उस घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां गुड़िया की लाश मिली थी। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक टीम मौके पर डटी रही। इसके बाद टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने गुड़िया के घर भी जाना था। लेकिन, शाम तक टीम गांव नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें