फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को एक और झटका, CBI ने पेश की चार्जशीट

Sat, 01 Apr 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपति के मामले में सीबीआई ने हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को सीबीआई की पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन


ANI के अनुसार चार्जशीट में सीएम वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और कुछ और लोगों के नाम दिए गए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस कार्रवाई से सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

ANI_news
Virbhadra Singh DA case: CBI files chargesheets in CBI court. Name of Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh, his wife and others mentioned.

इससे पहले ही शुक्रवार सुबह सीएम वीरभद्र सिंह को दिल्‍ली हाईकोर्ट से भी बड़ा झटका लगा था। उनकी ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र ने कोर्ट में दी थी ये दलील, यह है पूरा मामला

वीरभद्र सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया था कि वह सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को रद्द करने के आदेश दें। उनका कहना था कि सीबीआई गलत मंशा के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि जांच एजेंसी ने किसी भी अदालत से हिमाचल जाकर ऐसी कार्रवाई की अनुमति नहीं ली। साथ ही हिमाचल सरकार से कोई बात की गई।

यूपीए सरकार के कार्यकाल के समय का है मामला
इस केस में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी आरोपी बनाई गई हैं। वहीं, सीबीआई का कहना था कि हिमाचल सरकार उनके साथ इस मामले में सहयोग नहीं कर रही। गौरतलब है कि सीएम वीरभद्र पर दर्ज किया गया यह मुकदमा उस समय का है जब वह यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से ये संपति जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें