फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI रिश्वत कांड: दागी डायरेक्टर ने विदेश में बहा दिए लाखों रुपये

Fri, 02 Jun 2017 12:24 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रिश्वत लेते धरे गए आरोपी तिलक राज को इनवेस्टर प्रमोशन सेल का कर्ताधर्ता बना दिया गया। उद्योग विभाग के तमाम वरिष्ठ अफसरों को दरकिनार कर तिलक को देश-विदेश के उद्योगपतियों को हिमाचल की ओर आकर्षित करने के लिए विदेशों में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और इनवेस्टर मीट का जिम्मा दिया गया था।
विज्ञापन


तिलक ने 2015 में चीन और 2016 में एशिया और जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन कराया। इन आयोजनों में लाखों रुपए बहाए गए। लेकिन इसके बावजूद विदेश के उद्योगपति हिमाचल की ओर आकर्षित नहीं हुए।


महकमे में तिलक राज के रसूख की तूती इस कदर बोलती थी कि एक मर्तबा उसने पूर्व डायरेक्टर का विदेश दौरा ही रद्द करवा दिया। कोलकाता, दिल्ली, बंगलूरू और मुंबई में इनवेस्टर मीट को इसी आरोपी ने कोऑर्डिनेट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग के पूर्व निदेशक का विदेश दौरा भी रद्द करा चुका है तिलक

तिलक बद्दी में आईआईडीए (इंडस्ट्री एरिया डेवलपमेंट एजेंसी) का चेयरमैन था जबकि इलाके के उद्योगपति इसके सदस्य थे। इस एजेंसी का काम इंडस्ट्रियल एरिया में सुविधाएं देना होता है। यदि औद्योगिक क्षेत्र में कोई प्लॉट ट्रांसफर करता है तो उसका प्रीमियम इस एजेंसी को मिलता है।

इसी वजह से एजेंसी के पास करोड़ों रुपये की धनराशि रहती है। देश-विदेश में कार्यक्रम कराने के लिए उद्योग विभाग का खर्च यही एजेंसी वहन करती रही। जिलों के इंडस्ट्री एरिया में यह एजेंसी बनाई गई है लेकिन इनका जीएम न तो इस इनवेस्टर मीट में गया और न ही विदेशों में आयोजित की गईं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में। 

प्रमोशन सेल का कोऑर्डिनेटर होने के नाते ये तिलक ही तय करता था कि उसके साथ कौन-कौन विदेश यात्रा पर जाएगा। उद्योग विभाग के निदेशक के अलावा नेताओं और सचिवालय के अफसरों ने भी इस आरोपी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के बहाने विदेश दौरे किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें