तब से सीबीआई की चल रही सीबीआई की जांच अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, होशियार की मौत से जुड़े अवैध पेड़ कटान मामले में जांच एजेंसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को सीबीआई ने करसोग के रहने वाले परशुराम, प्यारे लाल और हेतराम को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि तीनों ने सेरी कतांडा बीट में लंबे समय तक पेड़ों का अवैध कटान किया।
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने तीनों की गिरफ्तारी अवैध पेड़ कटान मामले की जांच में किए जाने की पुष्टि की है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट ने तीनों को तीन दिन की सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है।