फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी थोक में 20 रुपये किलो तक बिकी फूलगोभी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में बढ़ने लगी है मांग
विज्ञापन

ढली से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली भेजी जा रही गोभी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में फूलगोभी की मांग बढ़ने के साथ दामों में उछाल आया है। बुधवार को ढली मंडी में किसानों को फूलगोभी के 20 रुपये प्रतिकिलो तक थोक दाम मिले हैं।
विज्ञापन


यह दाम इस सीजन के अब तक के सबसे अधिक दाम हैं। दो हफ्तों से गोभी 4 से 5 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। वहीं रविवार को गोभी 12 रुपये प्रतिकिलो बिकी। इससे किसानों को हल्की राहत मिली थी। अब ढली मंडी में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से मांग आना शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों से फूलगोभी की फसल आना कम हो गई है। ऐसे में हिमाचल की फसलों की मांग बढ़ना शुरू हो गई है। बुधवार को मंडी में दो हजार से तीन हजार बोरी फूलगोभी पहुंची है। ढली सब्जी मंडी में फूलगोभी की फसल फसल ठियोग, फागू, बलग और टुटू सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंच रही है। ढली सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि दिल्ली से फूलगोभी की सबसे अधिक मांग आ रही है। इन दिनों सब्जी मंडी में गोभी अच्छी गुणवत्ता की आ रही है। इसके चलते किसानों को अब फसल के अच्छे दाम मिलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें