फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारी से 8.96 लाख बरामद, सोलन में एक लाख 62 हजार पकड़े

Sun, 05 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पांवटा साहिब (सिरमौर)/सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा के बहराल व यमुनाघाट बैरियर पर शनिवार को 4 नकदी मामलों में 13.63 लाख राशि पकड़ी गई। इसमें एक मामले में 8 लाख 96 हजार रुपये दिल्ली निवासी व्यापारी से बरामद की गई। सीमा बैरियर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों व टीम ने राशि बरामद की है। 
विज्ञापन



शनिवार शाम को सीमा बार्डर पर तैनात आईटीबीपी, चुनाव आयोग व पांवटा पुलिस संयुक्त टीम ने साढ़े 13 लाख रुपये 4 मामलों में पकड़े हैं। इसमें बहराल बैरियर पर पकड़े गए दो नकदी राशि मामलों में 1.23 लाख व डेढ़ लाख राशि के सभी दस्वावेज मिल जाने पर राशि लौटा दी गई है। 

शनिवार को दोपहर यमुनाघाट बैरियर पर टीम ने दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी व्यापारी सौरभ मित्तल पुत्र भारत भूषण की गाड़ी एचआर12वी-5553 को तलाशी के लिए रुकवाया। इस दौरान 8 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए गए। 
विज्ञापन


राशि की व्यापारी कोई आदान-प्रदान की रसीद ही नहीं दिखा सका। नायब तहसीलदार निहाल सिंह ने राशि को एसडीएम पांवटा को सौंप दिया है। उधर, एसडीएम एचएस राणा ने पुष्टि की है। 

एसडीएम ने कहा कि 8.96 लाख व 1.95 लाख राशि मामलों की कोई रसीद नहीं मिल सकी। इसलिए, राशि जमा करवा दी गई है। जबकि, दो मामलों में पैसे की लेनदेन के रसीद जमा होने पर राशि लौटा दी गई है।
विज्ञापन

बाईपास से पकड़े एक लाख 62 हजार नगद 

विधानसभा चुनाव के तहत जिला भर में नाके लगाए जा रहे हैं। इसके तहत सोलन बाईपास के पास एक गाड़ी से एक लाख 62 हजार की नगदी बरामद की है। गाड़ी चालक कैश को लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कैश को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी और पुलिस टीम बाईपास के पास गश्त पर थी। इसी बीच एक गाड़ी चंडीगढ़ की तरफ से आई जब उसे तलाशी के लिए रोका गया।

तलाशी ली तो उसमें से एक लाख 62 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने नगदी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम एकता काप्टा ने बताया कि चुनाव और पुलिस की टीम ने बाईपास से नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें