फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारियों को धमकाने पर सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को जबरन सेवानिवृत्त कर चुका है महकमा, सदर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पुलिस महकमे के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने पर एक सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें एक वरिष्ठ महिला अफसर भी शामिल है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जिस शख्स ने अधिकारियों को धमकी दी है वह खुद पुलिस महकमे में हेड कांस्टेबल पद सेवाएं दे चुका है। पुलिस प्रशासन ने हाल में ही आरोपी को जबरन सेवानिवृत्त किया है। सदर थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुड्डू, पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इसके अलावा दक्षिण रेंज हिमांशु मिश्रा, कमांडेंट प्रथम बीएन जुन्गा अंजुम आरा को भी धमकाया और उनके सम्मान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। अधिनियम के तहत पुलिस कर्तव्यों के प्रदर्शन के विपरीत उच्च अधिकारियों के प्रति देशद्रोह का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें