फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीटू के प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मालरोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर धारा 163 तोड़कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा समेत पंद्रह लोगों को नामजद किया है। सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में जगत राम, बालक राम, अमित, विवेक कश्यप, अनिल ठाकुर, सोहन ठाकुर, अरुण चंदेल, सुरेश वर्मा, दर्शन सिंह, शभु आलम, ओमप्रकाश, पवन शर्मा, विरेंद्र ठाकुर और सत्यवान पुंडीर को नामजद किया है। सोमवार को किसानसभा, सीटू, फल उत्पादक संघ और तहबाजारी संघ के श्रमिकों और नेताओं ने मांगों को लेकर शाम करीब पांच बजे मालरोड पर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन किया था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें