फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर 8 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला निर्वाचन विभाग के आदेश के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर बालूगंज थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने और सड़क पर अतिक्रमण करने पर 8 मुकदमे दर्ज किए हैं। विधानसभा के पास रेन शेलटर में जगह-जगह बिना अनुमति के पोस्टर लगाए थे। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु जस्सल ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर से शहर की खूबसूरती खराब हो रही है। हीरानगर में ठेले संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसने सड़क के एक हिस्से में दुकानें सजाकर अतिक्रमण किया था। इससे यातायात अवरूद्ध हो रहा था। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि स्मार्ट सिटी की सुंदरता को खराब करने और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें