शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में कॅरिअर काउंसलिंग सेल एवं प्राणी शास्त्र विभाग ने बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम सिविल स्ट्रेप के सहयोग से हुआ जिसमें स्नातक के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं और सिविल सेवा में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। सत्र में 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इंटरेक्टिव सत्र और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य स्पष्ट कर नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उप-प्राचार्य प्रो. बच्चन सिंह भी उपस्थित रहे। डीन साइंसेज एवं प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि सही दिशा और रणनीति से ही प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता संभव है। संवाद