फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चायल कोटी कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) के तत्वावधान में एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने किया। कार्यशाला में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित मुस्कान ठाकुर ने उच्च शिक्षा में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी। नम्रता वर्मा ने विद्यार्थियों को पुलिस, सेना और होम गार्ड में भर्ती की प्रक्रिया, आवश्यक शारीरिक दक्षता और देश सेवा के अवसरों से अवगत कराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमृत सिंह मेहता और कार्यशाला के संयोजक डॉ. सुभाष कपटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय छात्र संघ (सीएससीए) के अध्यक्ष साक्षी शर्मा ने कार्यशाला आयोजित करने के लिए कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें