फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दाऊगी में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Sat, 27 Jan 2024 03:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

देर रात कटेरु-डोलधार सड़क मार्ग पर दाऊगी के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएल पुलिस थाना के तहत दाऊगी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार देर रात कटेरु-डोलधार सड़क मार्ग पर दाऊगी के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक परविंदर कुमार(45) पुत्र स्वर्गीय हरी राम निवासी बडे़हतर डाकघर एमडी गलू सुंदरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी भारत भूषण ने बताया बीएसएल थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्जकर जांच आरंभ कर दी गई है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें