शिमला। लक्कड़ बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के पहिये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वाहन मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंशु सोनी ने बताया कि गाड़ी को लक्कड़ बाजार बस अड्डे के समीप खड़ा किया था। अगली सुबह जब वहां पहुंचे तो गाड़ी के दो पहिये चोरी हो गए थे। 30,000 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत प्राथमिकी दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो