शिमला। राजधानी के खलीनी क्षेत्र से एक वाहन (पिकअप) चोरी हो गया। वाहन का मालिक जॉली न्यू शिमला क्षेत्र का रहने वाला है। वाहन को नेपाली मूल का राजू चलाता है। पुलिस के मुताबिक देर रात चालक ने खलीनी-पंथाघाटी सड़क पर वाहन खड़ा किया था। वीरवार सुबह आकर देखा तो वाहन गायब था। एक अज्ञात शख्स को पिकअप चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। रात करीब 11:30 बजे शातिर पिकअप को चलाकर टाॅलैंड से छोटा शिमला की तरफ जाते हुए नजर आया है। पुलिस का दावा है कि जल्द की आरोपी गिरफ्त में होगा। संवाद।