फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: अटल टनल रोहतांग में पलट गई कार, हरियाणा के तीन युवक घायल

Wed, 20 Nov 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग में बीती मंगलवार देर शाम को हरियाणा के पर्यटकों की कार पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी लाहौल के सिस्सू से वापस मनाली की ओर से लौट रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होने से हादसा पेश आया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दिए बयान में रविंद्र कुमार 30, निवासी गांव और डाकघर रसिना, जिला कैथल, हरियाणा ने कहा कि 19 नवंबर को वह अपने अन्य साथियों के साथ लाहौल के सिस्सू में गए थे। देर शाम को सिस्सू से मनाली की ओर से आ रहे थे। कार को मोहित शर्मा 34, मकान नंबर 915, खेड़ा मोहल्ला, नई मार्केट, वीटीसी यमुनानगर, हरियाणा चला रहा था।

विज्ञापन


अटल टनल के अंदर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती हुई टनल की बाईं तरफ बनी दीवार से टकराई और उसके बाद पलट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। उन्होंने लाहौल में आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि अटल टनल रोहतांग में तय सीमा के अंदर ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें