शिमला। स्कैंडल प्वाइंट पर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक कार रिज से होकर यहां पहुंच गई। यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोका और 25,00 रुपये का चालान काटा। पुलिस की जांच में सामने आया कि वाहन चालक टक्का बैंच से होकर रिज से होकर यहां पहुंच गया। टक्का बैंच के पास पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं होने के कारण यहां से वाहन चालक आगे की ओर निकल गया। चालान काटने के बाद पुलिस ने वाहन को कोर मालरोड के एरिया से बाहर निकाला। शहर के कोर मालरोड पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद गाड़ियां रिज पर पहुंच जाती हैं। इसको लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।