मंडी जिले के नाचन और बल्ह के साथ लगती सीमा पर बग्गी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक मारुति कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से कार सड़क पर ही जलकर राख हो गई।
इस दौरान कार में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, जलती हुई कार को देखकर साथ लगते पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
बताया जा रहा है कि कार में सवार व्यक्ति नाचन विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है और बिल्कुल सुरक्षित है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।