फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहले रेलिंग फिर टैंकर से टकराई कार, दो पुलिस कर्मियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के खलीनी चौक के पास मोड़ पर दर्दनाक हादसा, पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे दोनों पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खलीनी चौक के पास एक दर्दनाक हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। हादसा रविवार रात को हुआ। कार में सवार होकर दोनों पुलिस कर्मी टॉलैंड से खलीनी चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान तीखे मोड़ पर कार पहले रेलिंग से टकराई और फिर विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से जा टकराई।
हादसे में एचसी (हेड कांस्टेबल) प्रवीण मेहता निवासी ननखड़ी शिमला और कांस्टेबल हेमंत कुमार निवासी जुब्बल की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी वर्तमान में पुलिस लाइन कैथू में सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10:30 बजे कार नंबर एचपी 52 ए-2767 में सवार होकर दोनों कर्मचारी टॉलैंड से खलीनी की ओर आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही गाड़ी सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के ठीक नीचे तीखे मोड़ के पास पहुंची तो किसी कारणवश अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग और फिर विपरीत दिशा से आ रहे तेल के टैंकर एचपी 52ए-9229 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने का शीशा भी टूट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।
विज्ञापन


अर्की निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह उस समय खलीनी से टॉलैंड की ओर आ रहे थे। उन्होंने दोनों वाहनों को आपस में टकराते देखा। लोगों की मदद से दोनों को घायल अवस्था में वाहन से निकालकर उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। छोटा शिमला थाने से पुलिस टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई। यातायात को सुचारु करने के लिए टैंकर और कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। प्रवीण एमटी सेक्शन में तैनात थे और परिवार के साथ भराड़ी में रहते थे जबकि हेमंत सामान्य ड्यूटी पर पुलिस लाइन कैथू में सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने छोटा शिमला थाने में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैथू में दी श्रद्धांजलि
दोनों पुलिस कर्मचारियों को पुलिस लाइन कैथू में आयोजित शोकसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आईपीएस अधिकारी मेहर पंवार, आईपीएस अधिकारी गौरवजीत सिंह और एएसपी अमित ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों पुलिस कर्मियों की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव के लिए भेजा गया। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें