फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की चपेट में आने से कार खाई में लुढ़की, तीन युवकों की मौत

Sun, 18 Apr 2021 06:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

चंबा-उटीप-सेरी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार सड़क से पलट कर खाई में जा गिरी। इससे कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवकों में अक्षय और नवीन निवासी कुम्हारका व कुशल निवासी भरेनी शामिल हैं। चंबा थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिए हैं। 
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-उटीप-सेरी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार सड़क से पलट कर खाई में जा गिरी। इससे कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवकों में अक्षय और नवीन निवासी कुम्हारका व कुशल निवासी भरेनी शामिल हैं। चंबा थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों कार में शनिवार रात करीब नौ बजे चंबा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस बीच सेरी के पास सड़क पर तेज बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में कार आकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। सड़क से नीचे कार की जल रही लाइटों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे।

हादसे की जानकारी लगते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक घायल को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें