शिमला के सुन्नी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी पहचान संजीव डोगरा (31) जिला कुल्लू (आनी) के रूप में हुई है। संजीव जलोग स्थित आईटीआई में इंस्ट्रक्टर था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला।