फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैहली में भूस्खलन से मलबे में दबी कार, बैमलोई में गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में शनिवार देर रात हुई बारिश से मैहली-शोघी बाईपास पर भूस्खलन हुआ। मैहली के पास पहाड़ी दरकने से मलबे में सड़क किनारे खड़ी एक कार दब गई। पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि कार को काफी नुकसान हुआ है। सुबह के समय इस सड़क पर यातायात भी वनवे रहा। सर्कुलर रोड पर बैमलोई के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया। शाम के समय यहां भी यातायात वनवे रहा। तीन दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद रहा विधानसभा अनाडेल मार्ग रविवार को बहाल कर दिया गया है। वार्ड पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार अनाडेल के लिए अब बसों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें