फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Mon, 31 Dec 2018 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा-थरोच मार्ग पर मारुति कार 500 मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी मंडी के चौंतड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी के चौंतड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह परिवार के साथ मारुति कार में नेरवा से थरोच जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान भराणू के नजदीक सैंज में कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जोगेंद्र की पत्नी सीमा और बेटे राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जोगेंद्र को गंभीर अवस्था में नेरवा अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार चल रहा है। जोगेंद्र सिंह बीते कई वर्षों से चौपाल के सतका गांव में परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

एक ठेकेदार के साथ सड़कों की टारिंग के लिए अपने परिवार के साथ रौड़ी तोड़ने का कार्य करते थे। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नेरवा कुलवंत सिंह कंवर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए। घायल अवस्था में जोगेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें