फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर में कार हादसा, एक की मौत, 3 घायल

Sat, 16 Jul 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर में देर रात हुए एक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले धर्मपाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा नौहराधार के पास सोलन मीनस रोड पर हुआ है। देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाकी घायलों को बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अलावा ज्यादातर लोगों को इस हादसे का सुबह ही पता चल पाया। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें