चुनावी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे नेताओं के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन करीब आते ही कई नेताओं ने देवी, देवताओं व ज्योतिषियों के दर हाजिरी भरना शुरू कर दी है।
नेतागण अब कागजों के आंकड़ों को छोड़कर देवी-देवताओं से प्रत्याशियों की जीत-हार का परिणाम जानकर अपने दिलों को दिलासा दे रहे हैं। मतगणना के लिए कुछ दिन शेष हैं। ज्योतिषी भी प्रत्याशियों की कुंडली देखकर उनको जमकर सब्ज बाग दिखा रहे हैं।
मजे की बता तो यह है कि चुनावी परिणाम को लेकर ज्योतिषी भी एकमत नहीं हैं। कोई ज्योतिषी अपने गणित से भाजपा को जीता रहा है, तो कोई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पक्की बता रहा है।