फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में युवा महोत्सव की धूम, लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने बांधा समां

Thu, 05 Oct 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/बिलासपुर/कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में चल रहे युवा महोत्सव समूह-3 प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलाकारों ने मंच पर छात्रों ने प्रदेश के पारंपरिक नृत्य पेश किए। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के नर्तकों ने नृत्य के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर उतारा। 
विज्ञापन


राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर ने मंडी की सुकेत रियासत का परंपरागत नृत्य प्रदर्शित किया। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के छात्रों ने वीर रस पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के कलाकारों ने प्रसिद्ध लोकनृत्य झमाकड़ा पेश किया। 

आरकेएमवी की छात्राओं ने मंडी जिले के प्रचलित सुहाग, छिंज, गिद्दा और लुड्डी के सममिश्रण से मनमोहक नृत्य पेश किया। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी ने प्राचीन नाटी नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय महाविद्यालय मंडी के छात्रों ने प्राचीनतम नागरी नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मंडी की प्रसिद्ध सुकेती नाटी ने बटोरी तालियां


राजकीय महाविद्यालय नौरा ने विवाह के शुभ अवसर पर गाए जाने वाले मांगलिक गीतों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। करसोग महाविद्यालय के छात्रों ने मंडी की प्रसिद्ध सुकेती नाटी को प्रस्तुत किया। समारोह के मेजबान हमीरपुर महाविद्यालय ने विवाह में बारात जाने के पश्चात वर पक्ष के घर में जो मांगलिक गीतो पर आधारित भडुआ लोकनृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। 

प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने बताया कि इसके अलावा राजकीय महाविालय क्यारटू, सोलन, चायल कोठी, सरकाघाट, रिकांगपिओ, धर्मशाला, ठियोग, सरस्वती नगर, संस्कृत कालेज सोलन और हिमाचल प्रदेश सांयकालीन अध्ययन केंद्र शिमला ने विभिन्न पारंपरिक नृत्यों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

क्याकिंग और कनोइंग डीएवी अमृतसर का दबदबा

बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय पंजाब इंटर कॉलेज क्याकिंग और कनोइंग प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गुरू नानक देव विश्वविद्यालय  वॉटर स्पोर्ट्स प्रभारी पवन कुमार मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन भी महिला वर्ग के मुकाबले हुए। पंजाब इंटर कॉलेज क्याकिंग एंड कनोइंग प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी इशान अख्तर ने बताया कि महिला वर्ग की क्याकिंग में डीएवी वुमन कॉलेज अमृतसर प्रथम, एचएमवी कॉलेज जालंधर द्वितीय, एसडीएएम दीनानगर की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं।

कनोइंग प्रतियोगिता में डीएवी वुमन कॉलेज अमृतसर प्रथम, एचएमवी कॉलेज जालंधर द्वितीय तथा खालसा वुमन कॉलेज अमृतसर तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर वाटर स्पोर्ट्स प्रभारी जमुना ठाकुर, प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह, कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें