फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 50 हजार ने दिया था टेस्ट

Wed, 11 Oct 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस में सिपाही के एक हजार पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में 2 अक्तूबर को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। करीब 50 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


पास हुए अभ्यर्थियों का अब साक्षात्कार होगा। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को विस्तृत रिजल्ट बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश के बाद ही सभी जिलों में रिक्त पदों के अनुसार श्रेणीवार रिजल्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 

उम्मीद की जा रही है कि वीरवार से सभी एसपी कार्यालयों में विस्तृत रिजल्ट देखने के लिए मिल जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही जिलों के भर्ती बोर्डों ने साक्षात्कार के लिए भी जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। दो अक्तूबर को प्रदेश भर के विभिन्न सेंटरों पर हुई परीक्षा में करीब पचास हजार युवाओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए ये होंगे नियम

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा। बताया कि इंटरव्यू के लिए पहले सरकार से पत्राचार किया गया था लेकिन पुलिस नियमों में संशोधन किए बना सिपाही भर्ती प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया जा सकता। 

ऐसे में जवानों की भर्ती के लिए इंटरव्यू किए जाएंगे। बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत अंक और रिजर्व श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक के पासिंग अंक रखे गए हैं। 

लेकिन सभी जिलों में उनके यहां रिक्त पदों में आरक्षण के अनुसार रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के लिए काल लेटर जारी करेंगे। डीजीपी ने कहा कि इंटरव्यू के लिए औसतन एक सीट पर तीन आवेदकों को बुलाया जाता है। ऐसे में इसी अनुपात में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें