फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में भरे जाने वाले पदों की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें विभिन्न पदों के लिए तारीख निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए जिन लोगों ने पहले ही आवेदन किया हुआ है, उनको विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए डाक पते पर पत्र भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


इससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विवि के 01894-230394 या 01894-230351-150 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक ने कहा कि इन लिखित परीक्षाओं के लिए लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद के लिए 10 जुलाई को 10 से 12 बजे और हॉस्टल असिस्टेंट पद के लिए 11 जुलाई को 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी।

वेटरनेरी फार्मासिस्ट पद के लिए 11 जुलाई को दो से चार, फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के पद के लिए 12 जुलाई को 10 से 12, लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पद के लिए दो से चार, लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए 13 जुलाई को 10 से 12, जबकि जूनियर ऑफिस अटेंडेंट (आईटी) के पद के लिए 21 जुलाई को 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें