फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता नवाजे

Mon, 14 Jan 2019 09:52 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वल्लभ कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रदेशभर में 7 अक्तूबर को आयोजित की गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में पहले स्थान पर रहने पर बीके पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर, कांगड़ा के अभिषेक को सम्मानित किया गया। उन्होंने 94 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर शिमला के समरहिल स्कूल के रवि रहे जबकि मंडी राजकीय कन्या स्कूल की छात्रा प्रिया ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एपी बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाविप डॉ. नागेश ठाकुर रहे। बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रांत अध्यक्ष पृथीपाल सिंह ने भाग लिया।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें मिले सांत्वना पुरस्कार 

सामान्य ज्ञान स्पर्धा में प्रदेश के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया था। कुल 36524 बच्चों ने यह परीक्षा प्रदेशभर में दी थी। परीक्षा में बेहतर अंक लेने वाले 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रथम विजेता को 25000 रुपये, द्वितीय को 15000 और तृतीय स्थान पाने वाले को 11000 रुपये नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पांच छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्हें 5000 हजार रुपये के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिला मंडी में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रोहित, अभिषेक और विशाल को 5000, 3000, 2000 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें