फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम दिखाने इंडोनेशिया पहुंचे हमीरपुर के विकास ठाकुर

Sun, 19 Aug 2018 12:11 PM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शनिवार से शुरू हुई एशियन खेलों के भारोत्तोलन मुकाबले में प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास ठाकुर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विकास वीरवार शाम को जकार्ता पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


वे 94 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व विकास ने 2014 की एशियन गेम्स में पांचवां स्थान हासिल किया था। साथ ही वर्ष 2014 की कॉमनवेल्थ खेलों में विकास ने सिल्वर और 2018 की कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता है। 

इस बार एशियन गेम्स के भारोत्तोलन मुकाबले में देश के चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें तीन पुरुष वर्ग और एक महिला वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन चारों में से एक विकास भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विकास के पिता बृज लाल ठाकुर ने कहा कि विकास ने इस प्रतियोगिता और आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें विश्वास है कि विकास इस बार मेडल हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक विकास के मुकाबलों का शेड्यूल नहीं आया है, लेकिन 25 अगस्त को विकास का मुकाबला हो सकता है। विकास जिला हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के निवासी हैं। वे भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। विकास बचपन से भारोत्तोलन स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें