फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि वॉक इन इंटरव्यू से भरेगा 115 सीटें, शेड्यूल जारी

Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रमों में खाली सीटों को जल्द भरा जाएगा। इन सीटों के भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू होंगे। इसके लिए विवि प्रशासन ने बाकायदा शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के इस फैसले के बाद जहां विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 115 में सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं पहले आवेदन करने से चूक गए युवाओं को विवि में प्रवेश के लिए मौका मिलेगा। विवि में जून 2017 में हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीवीएससी और एएच के लिए आठ अगस्त, बीएससी ऑनर्स कृषि के लिए नौ अगस्त, एमएससी कृषि के विभिन्न विषयों के लिए आठ अगस्त, एमएससी बेसिक साइंस और गृह विज्ञान के लिए नौ अगस्त, एमवीएससी में बची हुई सीटों के लिए 10 अगस्त को वॉक-इन-इटरव्यू रखा गया है।

जबकि मेरिट प्रवेश के आधार पर बेसिक सांस महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं के लिए 10 अगस्त, गृह विज्ञान महाविद्यालय में बीटेक खाद्य प्रौद्योगिकी, बीएससी हॉस्पिटलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन और बीएससी ऑनर्स कम्यूनिटी साइंस के लिए 11 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। 
विज्ञापन


विवि के संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों को दोपहर 12 बजे से पहले पहुंचकर वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट http://hilagric.ac.in पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें