फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने 54935 पदों के लिए आवेदन शेड्यूल बदला

Wed, 01 Aug 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने दसवीं पास युवकों और युवतियों की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने अब ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 17 अगस्त से 17 सितंबर कर दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग 21 जुलाई से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। 

वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद अब आयोग ने पूरा शेड्यूल ही बदल दिया। हालांकि, पूर्व में आए आवेदनों को आयोग रद्द नहीं करेगा। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 54,935 पदों पर भर्ती की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बढ़ाई ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए और दसवीं कक्षा की शिक्षा अनिवार्य है। पहली बार चयन कर्मचारी आयोग के माध्यम से हो रही इतनी बंपर भर्तियों से बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह है।

इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग उत्तरी पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़ सहायक निदेशक ज्योति बाला ने कहा कि मुख्य कार्यालय दिल्ली की तरफ से ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियों में फेरबदल किया है।

वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 17 अगस्त से 17 सितंबर निर्धारित की है। कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न श्रेणी की 54,953 भर्तियां कर रहा है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में बदलाव किया है, जिससे युवाओं को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें