फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होगी अंडर-20 महिला हैंडबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Tue, 24 Jul 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

41वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) महिला हैंडबाल प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ को मिली है। सिरमौर जिले में स्थापित उत्तर भारत की पहली और एकमात्र महिला यूनिवर्सिटी इंटरनल यूनिवर्सिटी, बड्ड़ू साहिब में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश हैंडबाल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवेश शर्मा और महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों के भाग लेने की संभावना है। भारतीय हैंडबाल संघ व प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा।

उन्होंने तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरे इंटरनल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान को सर्वश्रेष्ठ बताया। कहा कि कनिष्ठ वर्ग की महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


सभी महिला खिलाड़ियों, ऑफिशियल व अन्य अतिथियों के लिए खाने-रहने की व्यवस्था उच्च श्रेणी की होगी। प्रदेश हैंडबाल संघ इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की 12 विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा चुका है।

खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिहाज से प्रतियोगिता को आज तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनाने का प्रयास किया जाएगा। संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को 29 जुलाई को सुबह 12:30 बजे बिलासपुर के बिजली

बोर्ड विश्राम गृह हैंडबाल प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी करेंगे। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें