फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन देखिये नेट की ओएमआर शीट और आंसर की

Sat, 16 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी और उत्तर कुंजी ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन इन्हें देख सकते हैं। वहीं, उत्तर कुंजी और अंकित उत्तरों में भिन्नता पर ऑनलाइन आपत्ति 18 दिसंबर तक दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉग इन आईडी व पासवर्ड के जरिये ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी देख सकते हैं। शीट में अंकित उत्तर व स्कैन कॉपी में चिन्हित किए गए उत्तरों से भिन्न होने पर आपत्ति जाहिर कर सकते हैं। जबकि अपलोड की गई उत्तर कुंजी में खामी होने के दावे पर भी आपत्ति कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी व ओएमआर शीट में अंकित उत्तर को लेकर आपत्ति केवल ऑनलाइन ही होगी। डाक या व्यक्तिगत रूप से कोई भी आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्ति करने के लिए निर्धारित शुल्क एक हजार रुपये प्रति अंकित उत्तर या प्रति प्रश्न देय होगा, जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 18 दिसंबर तक जमा करना होगा। भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यदि बोर्ड आपत्ति स्वीकार करता है तो शुल्क वापस किया जाएगा। भिन्नता पाए जाने पर इसमें सुधार किया जाएगा। यदि कोई पंजीकृत उम्मीदवार निर्धारित समय तक आपत्ति दर्ज नहीं करवाता है तो माना जाएगा कि उसके अंकित उत्तर ऑनलाइन अपलोड ओएमआर शीट के अनुसार ही हैं।

आपत्तियों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निर्णय अंतिम माना जाएगा। उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है तो नीतिगत निर्णय वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पांच नवंबर 2017 को ली गई थी। तीनों पेपरों की ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी वेबसाइट पर तय तिथि तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें